लोक उत्सव का रूप ले रहा जल गंगा सम्वर्धन अभियान: भिण्ड जिले की लहार तहसील के ग्राम में अमहा की बावड़ी में मनेगा ‘बावड़ी उत्सव’।

लोक उत्सव का रूप ले रहा जल गंगा सम्वर्धन अभियान: भिण्ड जिले की लहार तहसील के ग्राम में अमहा की बावड़ी में मनेगा ‘बावड़ी उत्सव’।
*अमहा में होगा “बाबड़ी उत्सव ” का आयोजन*
भिण्ड।- “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को सहेजने के प्रयासों को उत्सव का रूप देते हुए म.प्र. जन अभियान परिषद आगामी 05 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा के अवसर पर को संपूर्ण प्रदेश में “बावड़ी उत्सव” का आयोजन कर रही है।
ज्ञात रहे कि मध्यप्रदेश शासन के जनभागीदारी से जल स्त्रोतों को सहेजने के उत्सव “जल गंगा संवर्धन अभियान” अंतर्गत जनभागीदारी से में म.प्र. जन अभियान परिषद् समुदाय के साथ मिलकर भागीरथी प्रयासों का साक्षी बन रहा है। परिषद् ने अपनी बहुआयामी गतिविधियों के केन्द्र में इस वर्ष बावड़ी के प्रति संवेदना और संरक्षण को रखा है। परिषद् ने प्रदेश की 100 से अधिक मृतप्राय और विलुप्त होती बावडियों को सफाई से जीवंत किया है। परिषद् कार्ययोजना में संवाद योजनान्तर्गत “बावड़ी उत्सव” के अन्तर्गत बावड़ी के आस-पास होने वाले इन लोक उत्सवों के माध्यम से लोक जीवन में पारंपरिक जल स्त्रोंतों के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यक रेखांकित हो। पर्व, त्यौहार और उत्सव हमारे सामूहिक उल्लास के प्रतीक हैं। यह उल्लास जल स्त्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी का मूल मंत्र बने। इस दृष्टि से बावड़ी उत्सव आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में लहार विकासखण्ड के अमहा ग्राम में बावड़ी पर होने वाले आयोजन “बावड़ी उत्सव” को लेकर परिषद के जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह ने बताया मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं जिला प्रशासन के द्वारा अमहा बावड़ी पर आसपास रोशनी या दीपमाला,बावड़ी का पूजन,रंगोली, श्रमदान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जावेगी। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर लहार अनुविभागीय अधिकारी विजय यादव मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। जल संवाद में जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह और विकासखंड समन्वयक सुनील कुमार चतुर्वेदी तथा समस्त परिषद की समितियां और छात्र शामिल होंगे।




