No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने प्रकाशित खबर की वस्तुस्थिति से कराया अवगत।

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर यूरिया के स्थान पर दूसरी खाद बांटने की खबर पूर्णतया असत्य।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने प्रकाशित खबर की वस्तुस्थिति से कराया अवगत।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड ने बताया है कि दैनिक समाचार पत्रों में दिनांक 07 सितम्बर 2025 में प्रकाशित खबर के संबंध में उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वि. खण्ड अटेर तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. जिला भिण्ड के अधिकारियों द्वारा संयुक्त जांच की गई। जिसमें पाया गया कि सेवा सहकारी संस्था अटेर द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2025 से दिनांक 06 सितम्बर 2025 तक यूरिया खाद का कोई उठाव संस्था द्वारा नहीं किया गया है और न ही इस अवधि में किसानों को यूरिया उर्वरक का वितरण किया गया है। इसलिए समाचार पत्रों में प्रकाशित संस्था अटेर के तथ्य सही नहीं है।
समाचार पत्रों में उल्लेखित सेवा सहकारी संस्था उदोतगढ़ द्वारा कृषक केशव सिंह तोमर पुत्र  अर्जुन सिंह को वितरण पंजी अनुसार परमिट क्र. 9012 से दिनांक 06 अगस्त 2025 को 20 बोरी यूरिया तथा दिनांक 23 अगस्त 2025 को 13 बोरी डी.ए.पी एवं 05 बोरी ए.पी.एस प्रदाय किया गया है। इसके अतिरिक्त केशव सिंह को संस्था द्वारा कोई अन्य खाद का वितरण नहीं किया गया है। समाचार पत्रों में श्री केशव सिंह के नाम से उल्लेखित खाद यूरिया की बोरी संख्या 40 सही नहीं है। संजीव सिंह तोमर पुत्र लाल सिंह को वितरण पंजी अनुसार परमिट क्र. 13991 से दिनांक 06 अगस्त 2025 को 10 बोरी यूरिया तथा दिनांक 23 अगस्त 2025 को 10 बोरी डी.ए.पी एवं 05 बोरी ए.पी.एस प्रदाय किया गया है। इसके अतिरिक्त संजीव सिंह को संस्था द्वारा कोई भी अन्य खाद का वितरण नहीं किया गया है। समाचार पत्रों में संजीव सिंह के नाम से उल्लेखित यूरिया की बोरी संख्या 28 सही नहीं है। नरेन्द्र सिंह पुत्र शिव सिंह को खाद वितरण पंजी अनुसार परमिट क्र. 9025 से दिनांक 06 अगस्त 2025 को 17 बोरी यूरिया तथा दिनांक 24 अगस्त 2025 को 15 बोरी डी.ए.पी एवं 05 बोरी ए.पी.एस प्रदाय किया गया है। इसके अतिरिक्त नरेन्द्र सिंह को अन्य कोई भी खाद का वितरण संस्था उदोतगढ़ द्वारा नहीं किया गया है। समाचार पत्रों में नरेन्द्र सिंह के नाम से उल्लेखित खाद यूरिया की बोरी संख्या 33 सही नहीं है।
अतः समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर यूरिया के स्थान पर दूसरी खाद बांटने की खबर पूर्णतया असत्य है।

a

Related Articles

Back to top button