कलेक्टर ने एस.ई. एमपीईबी और एस.डी.ओ ईएण्डएम को दिया नोटिस,बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वाधित हुई थी

कलेक्टर ने एस.ई. एमपीईबी और एस.डी.ओ ईएण्डएम को दिया नोटिस,बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वाधित हुई थी विद्युत आपूर्ति
कलेक्टर भिण्ड ने बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण कार्यक्रम में बांधा उत्पन्न होने पर एस.ई. एमपीईबी मनीष गोतम तथा एस.डी.ओ ईएण्डएम नवाब सिंह परिहार को नोटिस जारी किया है।
जारी नोटिस में कहा है कि दिनांक 05 सितंबर 2026 को नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण भिण्ड में बलराम कृषि महोत्सव के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को पूर्व में कार्यालय कलेक्टर जिला भिण्ड के आदेश दिनांक 03 सितम्बर 2026 के माध्यम से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।
कार्यक्रम के दौरान दिनांक 05 सितम्बर 2026 को समय लगभग 1:15 बजे पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मुख्यमंत्री के संबोधन के समय कार्यक्रम बाधित हुआ, जो सम्बंधित अधिकारियों की लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक है।
दोनों अधिकारियों को अपना स्पष्टीकरण तत्काल समक्ष में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा की स्थिति में सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में विहित धाराओं के तहत एक-तरफा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।




