No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

मिशन कर्मयोगी अंतर्गत जिले के टॉप-10 अधिकारी/कर्मचारियों को किया जाएगा पुरुस्कृत – कलेक्टर।

मिशन कर्मयोगी अंतर्गत जिले के टॉप-10 अधिकारी/कर्मचारियों को किया जाएगा पुरुस्कृत – कलेक्टर।

प्रत्येक लोक सेवक को न्यूनतम 02 प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य।

कलेक्टर द्वारा आगामी टीएल बैठक में की जाएगी समीक्षा।

तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु शुरू किया गया है वर्चुअल हेल्पडेस्क।

भारत शासन द्वारा मिशन कर्मयोगी के तहत एक ऑनलाईन प्लेटफार्म तैयार किया गया है जिसमें व्यक्ति विकास, तकनीकी कौशल, वित्तीय प्रबंधन, दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ शासकीय योजनाओं, अभियानों आदि का डिजिटल प्रस्तुतीकरण दिया गया है। उक्त पोर्टल जिसे IGOT Karmayogi के नाम से लॉगिन किया जा सकता है।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार इस पोर्टल पर दिनांक 15 सितम्बर 2025, सोमवार को सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव द्वारा सभी लोकसेवकों को उनकी रूचि के अनुसार कोर्स करने हेतु प्रेरित किया गया। दिनांक 15 सितम्बर 2025 से 21 सितम्बर 2025 तक मनाये जाने वाले सीखो सप्ताह के तहत IGOT पोर्टल पर विभिन्न कोर्स किये जाने हेतु शासन स्तर से निर्देश भी प्रसारित किये गये हैं।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा है कि जिन लोकसेवकों द्वारा उक्त पोर्टल पर विभिन्न विषयों पर सर्वाधिक प्रशिक्षण लिया जावेगा, ऐसे टॉप-10 अधिकारी/कर्मचारियों को पुस्कृत किया जावेगा। आगामी टीएल बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सभी विभाग अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि उक्त पोर्टल पर प्रशिक्षण लेने हेतु उनके अधिनस्थ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करें, क्योंकि उक्त पोर्टल पर न केवल शासकीय कार्य कुशलता के प्रशिक्षण हैं बल्कि व्यक्तिगत विकास हेतु भी उन्नत प्रशिक्षण के वीडियो उपलब्ध हैं।
प्रत्येक लोक सेवक को न्यूनतम 02 प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई लोकसेवक अतिरिक्त प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, तो वह स्वेच्छा से अपनी रुचि के अनुसार उपलब्ध मॉड्यूल चुन सकते हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड एवं जिला नोडल अधिकारी IGOT Karmayogi सुनील दुबे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ प्रशिक्षक ई-दक्ष केन्द्र भिण्ड चेष्टा जैन द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को उक्त पोर्टल के संबंध में उक्त पोर्टल का लाईव प्रशिक्षण दिया गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान में सहयोग हेतु प्रेरित किया गया। फिर भी अगर किसी लोक सेवक को प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो ई-दक्ष केन्द्र में दिनांक 15 सितम्बर 2025 से 19 सितम्बर 2025 तक प्रातः 11 बजे से सायं 05 बजे तक अभियान सम्बन्धी प्रशिक्षण वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा दिया जा रहा है।
जिला ई-गवर्नेंस और एन.आई.सी भिण्ड द्वारा IGOT पोर्टल पर तकनीकी समस्या के निराकरण हेतु दिनांक 15 सितम्बर 2025 से 19 सितम्बर 2025 तक एक वर्चुअल हेल्पडेस्क शुरू किया गया है। जिन लोक सेवकों को तकनीकी समस्या आ रही है, वो इस हेल्पडेस्क के माध्यम से निराकरण कर सकते हैं।

a

Related Articles

Back to top button