No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

जल संकट को रोकने के लिये हमारी मातृ शक्ति को आगे आना चाहिये- भदौरिया।

जल संकट को रोकने के लिये हमारी मातृ शक्ति को आगे आना चाहिये- भदौरिया।
जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है। अभियान अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पावनपथ समाज सेवा जनकल्याण समिति भिण्ड के परामर्शदाताओं द्वारा नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल, संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई व जीर्णोद्धार, मरम्मत, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल वितरण की संरचनाओं की साफ सफाई की जा रही है तथा मानसून में किए जाने वाले पौधारोपण के लिए आवश्यक तैयारियों के कार्य प्राथमिकता पर किए जाएंगे।
इस अवसर पर विकासखण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया ने बताया वर्षा जल सहेजने एवं पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार के उद्देश्य से भिण्ड जिले के विकासखण्ड अटेर के विभिन्न ग्रामों में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप “जल गंगा संवर्धन” अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर ग्रामीण अंचल में जन अभियान परिषद भी ग्रामीणों को अभियान से जोड़कर जल संरक्षण व संवर्धन के लिये जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों महिलाओं के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर सार्थक संवाद हुआ। साथ ही ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे रोपने, पर्यावरण संरक्षण व जैविक खेती के लिये भी प्रोत्साहित किया गया।
ग्राम पंचायत क्यारीपुरा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिव प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा गाँव की प्रस्फुटन समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित श्रमदान के लिये आगे ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे जल संरक्षण के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ पौधे भी रोपें, जिससे पर्यावरण अच्छा बना रहे। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व नशामुक्ति के साथ गाँव को विवादरहित बनाने पर भी बल दिया।
शपथ के दौरान परामर्शदाता रेखा शर्मा ने कहा कि जल पंच महाभूतों में से एक है। इसीलिए कहा जाता है कि जल है तो कल है। इसलिए पानी की एक-एक बूँद को संरक्षित करने में ही हम सबकी भलाई है। कार्यक्रम उपरांत जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में इस अवसर पर जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिव प्रताप सिंह भदौरिया , विकास खण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया, परामर्शदाता रेखा शर्मा, रचना भदौरिया, अंकित धाकरे सहित तथा संस्था के सदस्यगण एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता रेखा शर्मा ने किया और अंत में सभी के प्रति संस्था प्रमुख अतुलकांत शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

a

Related Articles

Back to top button