हेमंत कटारे ने स्क्वॉड वाहन की दुर्घटना में मृत जवानों को शहीद का दर्जा देने की सरकार से करी मांग।

हेमंत कटारे ने स्क्वॉड वाहन की दुर्घटना में मृत जवानों को शहीद का दर्जा देने की सरकार से करी मांग।
भिण्ड. मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे ने नक्सल ऑपरेशन की जोखिम भरी डियूटी से लौट रहे बमस्क्वॉड वाहन की दुर्घटना में मृत जवानों को शहीद का दर्जा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में हेमंत कटारे ने घटना का जिक्र करते हुए कहा सागर जिले के बांदरी के पास बुधवार तडके नेशनल हाईवे-44 पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड के वाहन और एक कंटेनर की भिडंत में प्रदेश के जॉवाज चार जवानों की असमयायिक दुःखद मृत्यु हो गयी है। चूंकि मुरैना पुलिस का यह बस निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल था जो कि डियूटी उपरान्त मुरैना लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें मध्य प्रदेश पुलिस के आरक्षक प्रधुम्न दीक्षित, अनिल कौरव एवं डॉग मास्टर, विनोद शर्मा व परिमाल सिंह तोमर की घटनास्थल पर मृत्यु हुई एवं आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया है।यह घटना अत्यतंत दुःखद व पीडादायी है, घटना में मृत सभी जॉवाज जवान बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान जैसी दुर्गम व जोखिमपूर्ण डयूटी में संलग्न थे अतः अनुरोध है कि घटना में मृत वीर जवानों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए । जिससे पीडित परिवारों व दुर्गम / जोखिमपूर्ण डियूटी में रत पुलिस जवानों का मनोबल कायम रह सके।




