No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

नगरपालिका और पंचायत के उपनिर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

नगरपालिका और पंचायत के उपनिर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

जिला कलेक्टर द्वारा नगरपालिका और पंचायत उपनिर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित कार्यवाहियों का समय-सीमा में सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

अपर कलेक्टर भिण्ड लक्ष्मीकांत पाण्डे को कानून व्यवस्था और आदर्श आचरण संहिता के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिण्ड अखिलेश शर्मा को मतदान दल गठन, प्रशिक्षण और परिवहन प्रबंधन का दायित्व दिया गया है। मतदान केन्द्रों पर व्यवस्था प्रबंधन और सेन्स (Systematic Education, Nurturing & Sensitization of Electorate) की जिम्मेदारी सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान को दी गई है। जिला पेंशन अधिकारी रामहेत सिंह वैस द्वारा सांख्यकीय आंकड़ों का प्रबंधन, व्यय लेखा, वित्तीय प्रबंधन एवं निगरानी मानदेय का कार्य किया जाएगा। ईवीएम प्रबंधन और स्ट्रांगरूम व्यवस्था का दायित्व क्रमशः कार्यपालन यंत्री सीमा त्रिपाठी और  विपिन सोनकर को सौंपा गया है। मतगणना प्रबंधन की जिम्मेदारी समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दी गई है। प्रेषक व्यवस्था का कार्य जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौड द्वारा संपादित किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्र सिंह अंब को शिकायतों की मॉनीटरिंग, जिला कोषालय अधिकारी शरद तिवारी को मतपत्रों का प्रबंधन, सहायक संचालक जनसम्पर्क जकिया रूही को मीडिया प्रबंधन, सहायक प्रबंधक दीपक लखेरे को कम्यूनिकेशन प्लान प्रबंधन और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भारत भूषण को आईटी प्रबंधन का दायित्व सौंपा गया है। अधीक्षक भू-अभिलेख नीरज मिश्रा और पशु चिकित्सक गिर्राज तिवारी सामग्री प्रदाय एवं वापसी प्रबंधन का कार्य देखेंगे। प्रबंधक ई-गर्वर्नेस सौरभ उपाध्याय आयोग के पोर्टल IEMS के समस्त
कार्य एवं IPIS में ऑनलाइन प्रविष्ठि, हेल्पडेस्क, सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग के प्रभारी होंगे।

संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ से सहयोग लेकर सौंपे गये निर्वाचन कार्य को सम्पन्न कराया जाएगा।
.

a

Related Articles

Back to top button