नगरीय निकाय उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

नगरीय निकाय उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा नगरीय निकाय उप निर्वाचन वर्ष 2026 (पूर्वार्द्ध) के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
नगर परिषद फूप के वार्ड क्रमांक 08 के निर्वाचन के लिए नायब तहसीलदार फूप अभिषेक गौतम को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदर भिण्ड शहरी देवेन्द्र सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अटेर द्वारा रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग आधिकारियों को स्थानीय निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सहयोग, सुविधायें और स्टाफ अपने स्तर से प्रदान किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन (स्थानीय निर्वाचन) कार्यालय को आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु रिटर्निंग अधिकारी के साथ ब्लॉक स्तरीय प्रबंधक ई-गर्वनेंस द्वारा कम्प्यूटरीकरण/ यूआरएल पर अपलोड, आदि कार्य किये जायेंगे।
.




