No Slide Found In Slider.
धर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रौन में श्रीराम की प्रतिमा पालकी में रखकर निकली शोभायात्रा

भिण्ड। श्रीराम नवमी के अवसर पर रौन में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रीराम भक्तों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मोनी महाराज की बगिया के सामने स्थित ओम मैरिज गार्डन से डीजे बैण्ड के साथ शुरू हुई भव्य शोभायात्रा रौन बाजार सहित कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकली।
शोभायात्रा में शामिल श्रीराम भक्त भगवान श्रीराम की प्रतिमा को पालकी में रखकर हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा निकलने के दौरान रौन कस्बे के लोगों ने अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रीराम भक्तों का स्वागत किया।

a

Related Articles

Back to top button