ताजा ख़बरें
कलेक्टर ने किये तीन स्थानीय अवकाश घोषित, दिनांक 05 मार्च, 29 जुलाई और 11 नवम्बर 2026 को रहेगा स्थानीय अवकाश।
कलेक्टर ने किये तीन स्थानीय अवकाश घोषित, दिनांक 05 मार्च, 29 जुलाई और 11 नवम्बर 2026 को रहेगा स्थानीय अवकाश।
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की अधिसूचना दिनांक 30 मार्च 1999 से जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित करने के अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदाय किये गये हैं। उक्त अधिसूचना द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर भिण्ड ने वर्ष 2026 के लिए संपूर्ण जिला भिण्ड में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं।
कलेक्टर भिण्ड द्वारा दिनांक 05 मार्च 2026 गुरूवार को होली का दूसरा दिन (भाई दूज), दिनांक 29 जुलाई 2026 बुधवार को गुरू पूर्णिमा एवं दिनांक 11 नवम्बर 2026 बुधवार को दीपावली का दूसरा दिन (भाई दूज) को संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।




