No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है आधार – एसडीएम लहार।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है आधार – एसडीएम लहार।

*आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु आयोजित विशेष कैंप का किया निरीक्षण*

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों तथा अन्य नवीन आधार पंजीयन/संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा के लिए आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला में विकासखंड लहार के ग्राम असवार में आयोजित कैंप का निरीक्षण एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने किया।
एसडीएम लहार विजय यादव ने कैंप स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आधार पंजीयन केंद्रों पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नवीन आधार पंजीयन तथा संशोधन कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थी, विशेषकर विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों और अन्य वंचित नागरिकों को तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कोई भी व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे। आधार कार्ड अद्यतन के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन वितरण इसके अतिरिक्त बैंक खाते लिंकिंग, पेंशन वितरण और डिजिटल लेन-देन में भी यह सहायक सिद्ध होता है तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है। आधार से न केवल लाभार्थी सत्यापन में आसानी होती है, बल्कि धोखाधड़ी की संभावना भी कम हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधार पंजीयन की कमी से कई परिवार सरकारी सुविधाओं से महरूम रह जाते हैं। ऐसे में ये शिविर अत्यंत उपयोगी हैं।
उन्होंने आधार अद्यतन प्रक्रिया को सरल बताते हुए लोगों को प्रोत्साहित किया कि मोबाइल नंबर लिंकिंग, बायोमेट्रिक अपडेट तथा दस्तावेज सत्यापन तुरंत करवाएं।भिण्ड जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में ऐसे कैंप लगातार आयोजित हो रहे हैं।

a

Related Articles

Back to top button