एमएसएमई प्रोत्साहन योजना ने बदल दी जिंदगी।
एमएसएमई प्रोत्साहन योजना ने बदल दी जिंदगी।
भिण्ड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में अभिजीत सरकार ने खिलौने की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू कर अपने सपनों को पंख दिए। सीमित संसाधनों और अनुभव की कमी जैसी बाधाओं को पार करते हुए साल 2024 में खड़ी की 2 करोड़ की टोड़ोस गेम कंपनी। जिसमें बच्चों के लिए इलेक्ट्रॉनिक खिलौने तैयार किये जाते हैं।
उद्यमिता सफर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र भिण्ड से सही मार्गदर्शन मिला। उन्हें विभाग के माध्यम से एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी मिली। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना का लाभ प्राप्त कर मालनपुर इंडस्ट्रीयल एरिया में अपनी इकाई स्थापित की। अभिजीत सरकार बताते हैं कि “आज मेरी इकाई न केवल मुझे आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि अन्य लोगों को नियमित रोज़गार भी प्रदान कर रही है। यह मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि मैं जानता हूँ कि एक व्यक्ति को रोज़गार मिलने से पूरे परिवार का जीवन बेहतर होता है।” अभिजीत सरकार ने नए उद्यमियों से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी अवश्य लें, अपने सपनों पर भरोसा रखें और आगे बढ़कर न केवल अपने लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी रोज़गार के अवसर पैदा करें।




