No Slide Found In Slider.
देश

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट की महिला जनहित इतिहास योजना से नारी शक्ति होगी जागृत – आभा जैन

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

*भिण्ड।* भारतीय जनता पार्टी का केंद्र में सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने वर्ष 2026 -27 के केंद्रीय बजट में, महिलाओं को विकास की दिशा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है यह बजट महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है इससे महिलाओं में नई ऊर्जा जागृत होगी और विकास और रोजगार की दिशा से जुड़ेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
*महिलाओं को स्वावलंबी योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा है- सरोज जोशी* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य सरोज जोशी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त देते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुवाई में महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम होगा जो घोषणाएं महिलाओं के विकास के लिए की है इससे निश्चित ही संपूर्ण देश की नारी शक्तियों में ऊर्जा और विकास और रोजगार की दृष्टि से आगे बढ़ाया जाएगा।
*महिलाओं को आर्थिक विकास की दृष्टि से केंद्रीय बजट अति महत्वपूर्ण आरती पाठक* भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री आरती पाठक ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2026-2027 के केंद्रीय बजट (जो 2027 के वित्तीय वर्ष के लिए है) में महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिसमें प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास (Girl Hostels) का निर्माण, कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास, तथा उद्यमिता बढ़ाने के लिए SHE-marts और ₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड शामिल है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।
*10 ,000 करोड़ महिलाओं के लिए एक विशेष फंड के साथ आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है- संगीता कौशल* भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री पूर्व सरपंच संगीता कौशल ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह बजट भारत सरकार का महत्वपूर्ण है जिससे हमारी महिलाओं में नई ऊर्जा जागृत हुई है सरकार की महिला जन हितेषी योजनाओं से हर नारी शक्ति को बल मिला है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने के लिए महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम है मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद करती हूं।
*केंद्रीय बजट में लखपति दीदी योजना का विस्तार नारी शक्ति के लिए महत्वपूर्ण कदम -कामना भदौरिया* जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ने लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए मुख्य योजनाएं:हर जिले में महिला छात्रावास (Girls Hostels): छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित व सुलभ आवास सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक जिले में महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे SHE-marts (ग्रामीण महिला उद्यमिता): ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए ‘SHE-marts’ योजना की घोषणा की गई है, जो महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को तकनीकी और विपणन सहायता प्रदान करेगी, जिससे वे अपने उत्पाद सीधे बेच सकें।
SME ग्रोथ फंड: MSME क्षेत्र में महिलाओं के लिए ₹10,000 करोड़ का एक विशेष फंड घोषित किया गया है, जो महिला उद्यमियों को इक्विटी और लोन सपोर्ट प्रदान करेगा।STEM और तकनीकी शिक्षा: युवा महिलाओं को तकनीकी क्षेत्र (Science, Technology, Engineering, Math) से जोड़ने के लिए नई पहल शुरू की गई है।सुरक्षा और बुनियादी ढांचा: ‘मिशन शक्ति’ के तहत वन स्टॉप सेंटर (OSC) को मजबूत करना और निर्भया फंड को बढ़ाकर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर ध्यान दिया गया है।लखपति दीदी योजना का विस्तार: स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए इस योजना को और मजबूत किया जा रहा है।क्रेडिट सुविधा: महिला उद्यमियों को आसानी से ऋण (Loan) दिलाने के लिए जन धन खातों से जुड़े कस्टमाइज्ड लोन प्रोडक्ट्स पर काम किया जा रहा है।ये पहलें शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए बनाई गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण  को धन्यवाद व्यापक करने वालों में प्रदेश का समिति सदस्य सीमा शर्मा अर्चना शर्मा रजनी दीक्षित श्रीवास्तव पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया, जिला मंत्री पिंकी शर्मा भाजपा जिला मंत्री भाजपा रश्मि खटीक,पूर्व जिला अध्यक्ष गीता भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत शीला शर्मा विनीत सोनी पूर्व अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक उषा नगरिया, पूर्व जिला महामंत्री पूर्णिमा भदौरिया अनीता चोपड़ा,रेखा राज अग्रवाल पिंकी तिवारी नीलम भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मिक जनपद अध्यक्ष  सरोज बघेल जनपद अध्यक्ष कमला देवी शर्मा जनपद अध्यक्ष आशा जाटव मोनिका जैन एडवोकेट संगीता सोनी प्रमिला सोनी उमा राठौर बेबी राठौर, गुड्डी श्रीवास,आदि प्रमुख है।(अजय कुमार शर्मा पुरोहित) भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी भिण्ड मध्य प्रदेश।

a

Related Articles

Back to top button