No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने की मुलाकात।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने की मुलाकात।
भाजपा नेता बाबूजी ने जिले की समस्याओं को लेकर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को दिया मांग पत्र
भिंड : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने मुलाकात की ,इस मुलाकात में भाजपा नेता बाबूजी ने जिले की बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मांग पत्र सौंपा।
इस मांग पत्र में भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जिले के 5 मुख्य मुद्दे से अवगत कराया, जिसमें जिला अस्पताल भिंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों का एक भी पद भरा नहीं है, जिससे हजारों मरीज को इलाज के लिए मजबूरन भिंड से बाहर जाना पड़ता है, भिंड से प्रदेश की राजधानी भोपाल और देश की राजधानी दिल्ली के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है, भाजपा नेता ने भिंड से दिल्ली और भोपाल के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग की है। भिंड में मेडिकल कॉलेज की घोषणा के बाद एक साल पहले काम शुरू हुआ था, लेकिन अब परियोजना पूरी तरह ठप है। कुंवारी चंबल नदी के पास बहेड की जमीन का समतलीकरण कर वहां आर्मी की यूनिट स्थापित करने का सुझाव दिया, इससे भूमि का सदुपयोग होगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। भिंड को नगर पालिक निगम का दर्जा तो मिल गया, लेकिन सौंदर्यीकरण, स्वच्छता व यातायात के लिए कोई नई योजना लागू नहीं हुई है, शहर को निगम स्तर की सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

a

Related Articles

Back to top button