No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

पंचायतों की आत्मनिर्भरता से ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण संभव – मंत्री राकेश शुक्ला।

पंचायतों की आत्मनिर्भरता से ही विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण संभव – मंत्री राकेश शुक्ला।

*मंत्री राकेश शुक्ला ने की एक अनूठी और सराहनीय पहल की शुरुआत*

*प्रत्येक सप्ताह एक पंचायत में होगा शिविर एवं ग्रामसभा*

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र मेहगांव की ग्राम पंचायत सायपुरा में एक अनूठी और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। आज ग्राम पंचायत सायपुरा में खण्डस्तरीय संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर एवं ग्रामसभा आयोजित की। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने क्षेत्र वासियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रत्येक सप्ताह में एक दिवस किसी एक गांव में जाकर ग्राम सभा आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उन समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेंगे।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने खण्डस्तरीय संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शिविर एवं ग्रामसभा का शुभारम्भ मां सरस्वती जी एवं मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड सुनील दुबे, एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा, एसडीओपी मेहगांव सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री ने शिविर एवं ग्रामसभा आमजन की समस्याओं को सुना और विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित लगभग 30 आवेदन प्राप्त किए। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायती आवेदन प्राप्त किए।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने ग्रामसभा को संबोधित कर कहा कि आज इस शिविर एवं ग्रामसभा के माध्यम से जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, संबंधित विभाग अधिकारी सुनिश्चित करें कि इन आवेदनों की समय-सीमा होनी चाहिए और इनके निराकरण भी होने चाहिए। सभी समस्याओं और प्राप्त आवेदनों की मैं स्वयं समीक्षा करूंगा।
उन्होंने कहा कि “आज की शुरुआत मात्र एक प्रारंभ है। प्रत्येक सप्ताह एक पंचायत में ऐसा शिविर आयोजित होगा, जहां जनता की हर शिकायत सुनी जाएगी और उसका निराकरण होगा।
नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने पंचायतों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है। छोटे-छोटे रोजगार सृजन, स्वसहायता समूहों की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और लघु उद्योग स्थापना जैसे कदमों से पंचायतें मजबूत होंगी। विशेष रूप से वीबीजी-राम-जी योजना का नया स्वरूप पंचायतों में लाया जा रहा है, जो स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सपनों का उल्लेख कर कहा कि जब पंचायतें आत्मनिर्भर होंगी, तभी विकसित भारत और विकसित मध्य प्रदेश का निर्माण संभव होगा।

a

Related Articles

Back to top button