No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत अध्यक्षा कामना भदौरिया को दिया मांग पत्र।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत अध्यक्षा कामना भदौरिया को दिया मांग पत्र।

प्रांत अध्यक्ष भरत पटेल के नेतृत्व में प्रदेश व्यापी सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र देने के क्रम में आज भिंड जिला इकाई ने जिला पंचायत अध्यक्षा कामना भदौरिया को मांग पत्र सौंपा।आज सुबह 12बजे पहले संगठन ने सर्किट हाउस भिंड पर एक आम सभा की जिसमें भूतपूर्व सैनिक संघ, पी डब्लू डी विभाग के कर्मचारियों ने भी सहभागिता की तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का फैसला लिया।उसके पश्चात शिक्षक समूह जिला पंचायत सभागार पहुंचा,जहां उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता,1जनवरी 2026से केंद्र के समान 8, वा वेतन आयोग की मांग की तथा ई अटेंडेंस रोकने , बंधन मुक्त अनुकम्पा नियुक्ति आदि मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र दिया।
इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय समस्याओं को भी जिला पंचायत अध्यक्षा के समछ रखा। जिला पंचायत अध्यक्षा ने सभी शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना अति शीघ्र समस्याओं के निराकरण का आश्वाशन दिया।
मौके पर गोविंद यादव, जितेंद्र भदौरिया, दीपिका राजावत, उपेंद्र भदौरिया, कुसुमकांत परासर, कृष्णवीर कुशवाह निरंजन कंसाना, भूपेंद्र भीलवार , शिशुपाल कुशवाह,अवधेश तोमर, दिग्विजय लोधी,राकेश भदौरिया रजनी अहिरवार देवेंद्र कोसल, गगन भदौरिया सीमा तोमर , कमलेश पिपल, रमाशंकर धाकरे ,अतिराज शर्मा आदि पदाधिकारी शिक्षको सहित उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button