No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सजगता से नकल रोकें और बच्चों की सुविधा का रखें ध्यान – कलेक्टर।

सजगता से नकल रोकें और बच्चों की सुविधा का रखें ध्यान – कलेक्टर।

*माध्यमिक शिक्षा मंडल के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन कर कराएँ बोर्ड परीक्षायें*

*बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न*

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी की मुख्य परीक्षा हेतु नियुक्त प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने प्रेक्षक और कलेक्टर प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा का नकल-विहीन, निष्पक्ष और व्यवस्थित संचालन ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
कलेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सजगता से नकल को रोकना है और बच्चों को कोई असुविधा ना हो। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, किसी भी अनियमितता की तत्काल सूचना दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। बिजली, पानी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित हों। किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनका अक्षरश: पालन कर दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षायें सम्पन्न कराएं। दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस थाने से कड़ी निगरानी के बीच प्रश्न-पत्र के बॉक्स संबंधित परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाए जायें। साथ ही पुलिस थाने में पहुँचने के बाद सेल्फी लेकर एप पर अपलोड करें। इसी तरह परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर सेल्फी अपलोड की जाए।
उन्होंने कहा बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थी का परीक्षा कक्ष में उपस्थिति का समय प्रात: 8.30 बजे है। 8:30 बजे के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को प्रात: 8.50 बजे उत्तर पुस्तिकायें वितरित करना सुनिश्चित करें, तथा प्रात: 8.55 बजे सील पेपर खोलकर परीक्षार्थियों को वितरित करें, शेष बचे प्रश्न पत्रों को विधिवत जमा करना होगा।

a

Related Articles

Back to top button