No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

07 मार्च से पहले हर हाल में कराएं पंजीयन – कलेक्टर। उपार्जन के संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक ली।

07 मार्च से पहले हर हाल में कराएं पंजीयन – कलेक्टर।

उपार्जन के संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर भिण्ड द्वारा आगामी उपार्जन सीजन की सतर्क और सुव्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने हेतु खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, प्रभारी डीएमओ मार्कफेड, समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए कि हर हाल में 7 मार्च से पहले सभी किसानों का पंजीयन कराया जाए। गिरदाबली के आधार पर पंजीयन प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया गया, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र अच्छे और सुगम स्थानों पर स्थापित हों, जहां लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। गोदामों के स्थान पहले से चिन्हित कर लिए जाएं, जिससे अनाज के परिवहन और रखरखाव में कोई बाधा न आए। गोदामों के बाहर अनाज का ढेर न लगे, इसके लिए पहले से प्लानिंग आवश्यक है। उपार्जन केंद्रों पर तौल की व्यवस्था लगातार बनी रहे, अनाज रखने की उचित सुविधा हो और ट्रांसपोर्ट की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अनाज के ढेर लगने या जाम की स्थिति बिल्कुल न बने। मंडी में आने-जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि यातायात सुचारू रहे।
इसके अलावा हम्माल कार्य करने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। कलेक्टर ने सरसों खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने तथा भुगतान में पूर्ण सावधानी बरतने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राशन वितरण समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वितरण प्रक्रिया पारदर्शी रखें, लाभार्थियों को कोई असुविधा न हो और स्टॉक की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

a

Related Articles

Back to top button