जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुपस्थित होने पर लहार बी.एम.ओ. को कारण बताओ सूचना पत्र।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुपस्थित होने पर लहार बी.एम.ओ. को कारण बताओ सूचना पत्र।
गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में लापरवाही पर सभी 6 ब्लॉक के बी.पी.एम. का सात दिवस का वेतन काटा।
अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के आयुष्मान कार्ड 7 दिवस में बनाने हेतु दिये निर्देश।
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, सीएमएचओ भिण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक में अनुपस्थित खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लहार को तत्काल कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये, तत्पश्चात दिनांक 28 नवम्बर 2025 को हुई कलेक्टर, कमिश्नर समीक्षा बैठक के बारे में बताया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के समस्त इण्डीकेटर (के.पी.आई.) में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में कलेक्टर द्वारा पूर्व में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का कार्यवाही विवरण पर चर्चा की गयी जिसमें ब्लॉक लहार, गोहद, फूप से एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी। तत्पश्चात एजेण्डा अनुसार बैठक का संचालन किया गया, अनमोल पोर्टल की पी.पी.टी. का प्रदर्शन किया गया, जिसमें कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि जहां ईकेवायसी शतप्रतिशत नहीं हो पा रही है वहां आशा कार्यकर्ता को लाईनलिस्ट दी जाये तथा सी.ई.ओ. जनपद पंचायत को लाईन लिस्ट दी जाये तथा आपसी समन्वय से शत प्रतिशत ईकेवायसी पूर्ण करने हेतु समस्त बी.सी.एम. को सात दिवस का समय दिया गया।
वय वंदना योजना अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु कलेक्टर द्वारा समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए दिनांक 01 दिसम्बर से सात दिवस तक अभियान चलाया जाये, जिसके अन्तर्गत सभी बी.पी.एम. द्वारा लाईनलिस्ट तैयार कर बी.सी.एम. के माध्यम से आशाओं के द्वारा ग्रामीण स्तर तक पहुंचकर कार्य पूर्ण किया जाये, समस्त ब्लॉक की समीक्षा के दौरान नाराजगी व्यक्त करते हुये बी.पी.एम. रौन को एस.सी.एन. देते हुये कार्य में सुधार न आने पर सेवा से पृथक किये जाने के निर्देश दिये, यह भी निर्देश दिये कि अभियान की समीक्षा दिनांक 08 दिसम्बर 2025 की शाम को व्ही.सी. के माध्यम से पुनः की जायेगी, अतः समस्त ब्लॉक उक्त दिनांक तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करें।
समीक्षा के दौरान सी.एच.सी. पर कार्यरत आयुष्मान मित्र द्वारा केम्प लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के समस्त हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये।
अनमोल पोर्टल की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा गर्भवती महिलाओं के ईकेवायसी न हो पाने से हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ न मिल पाने के कारण समस्त बी.पी.एम. का सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये साथ ही अगली व्ही.सी. तक अगर किसी भी ब्लॉक का कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो सम्बंधित एक माह का वेतन राजसात करने की कार्यवाही की जायेगी। ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन में निर्देशित किया गया कि ब्लॉक पर संधारित ए.एन.सी. रजिस्टर से मिलान करें, जिससे 15 दिसम्बर तक ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन का कार्यपूर्ण हो सके, कार्यपूर्ण न होने की दशा में ए.एन.एम. का 15 दिवस का वेतन काटने का नोटिस दिया जाये एवं उसके पश्चात भी सुधार न होने की स्थिति में सम्बंधित ए.एन.एम. को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जाये। साथ ही उपरोक्त कार्य में सुपरवाईजर से सहयोग लेने के निर्देश दिये एवं काम न करने की दशा में समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा नोटिस जारी करने को कहा गया।
बैठक में उपस्थित समस्त ब्लॉक से समस्त ब्लॉक से न्यूनतम उपलब्धि वाले सी.एच.ओ. का कार्य में लापरवाही पर सात दिवस का वेतन काटने, पुनर्रावृत्ति पर एक माह का वेतन काटने की कार्यवाही की जाये एवं फिर भी काम में सुधार परिलक्षित न होने पर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही प्रस्तावित की जाये।




