No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान संचालित,दंडात्मक कार्यवाही करते हुए की गई लगभग 11 हजार की वसूली।

सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान संचालित,दंडात्मक कार्यवाही करते हुए की गई लगभग 11 हजार की वसूली।

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार नगर परिषद गोरमी क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों पर किए जा रहे अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत तहसीलदार, तहसील गोरमी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद गोरमी एवं थाना प्रभारी, पुलिस थाना गोरमी द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग के दोनों ओर कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क पर रखकर आवागमन में बाधा उत्पन्न की जा रही थी। इसके अतिरिक्त, कुछ व्यक्तियों द्वारा ईंट, पत्थर एवं गिट्टी सड़क किनारे अवैध रूप से एकत्रित कर रखी गई थी, जिससे यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
संयुक्त दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अतिक्रमणों को हटाया गया। साथ ही संबंधित दुकानदारों/व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही करते हुए लगभग ₹11,000/- (रुपये ग्यारह हजार मात्र) की वसूली की गई।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेंगे। आमजन एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के हित में सहयोग प्रदान करें तथा सड़क/फुटपाथ पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

a

Related Articles

Back to top button