नवम आयुर्वेद दिवस’’ के अन्तर्गत विभिन्न शासकीय स्कूलों और अन्य संस्था में ’एक पेड़ मां के नाम’ औषधीय पौधों का हुआ पौधारोपण।

’नवम आयुर्वेद दिवस’’ के अन्तर्गत विभिन्न शासकीय स्कूलों और अन्य संस्था में ’एक पेड़ मां के नाम’ औषधीय पौधों का हुआ पौधारोपण।
नई पीढ़ी को आयुर्वेद में रुचि जागृत हेतु विद्यार्थियों को आयुष संस्थाओं होगा भ्रमण।
आयुर्वेद दिवस का आयोजन 28 अक्टूवर
मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश में ’’नवम आयुर्वेद दिवस’’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले की आयुष संस्थाओं पर भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयुर्वेद दिवस मनाने के आदेश प्राप्त हुए हैं इसके अंतर्गत आयुष संस्थाओं पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं, आयुर्वेद दिवस का आयोजन 28 अक्टूबर तक किया जाएगा जिसमें संस्था के आयुष चिकित्सा अधिकारी विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को आयुर्वेद की जानकारी देंगे और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या, ऋतुचर्या, योग आदि के महत्व को समझाएंगे।
’एक पेड़ मां के नाम’ कैंपेन भी चलाया जा रहा है जिसमें विभिन्न शासकीय स्कूलों और अन्य संस्था में औषधीय पौधों का पौधा रोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ नभ किशोर चौधरी ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह के नेतृत्व में महिलाओं, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं तथा धात्री महिलाओं के लिए विशेष शिविरों और संगोष्ठियों का आयोजन भी आंगनवाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), आयुष औषधालयों पर हो रहा है तथा किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ औषधीय पौधों की खेती के लिए प्रेरित करने के लिए आयुष विभाग द्वारा चलाई जा रही। देवारण्य योजना की विस्तृत जानकारी हेतु कृषक चौपाल का आयोजन भी हो रहा है।
शासन के निर्देशानुसार आयुर्वेद को आम जनमानस में और लोकप्रिय बनाने हेतु तथा नई पीढ़ी को आयुर्वेद में रुचि जागृत करने हेतु विद्यार्थियों को आयुष संस्थाओं का भ्रमण कराया जाएगा, रैली आयोजित की जाएगी तथा रंगोली प्रतियोगिता, आयुर्वेद क्विज जैसी एक्टिविटी भी की जाएंगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आयुर्वेद से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए आयुष संस्थाओं पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं जिसमें आने वाले मरीज सेल्फी ले सकें। जिला आयुष अधिकारी डॉ नीलम कुशवाह ने भी आम जनमानस से अपील की है कि वह इन सभी एक्टिविटी में अधिक से अधिक जुड़ें और आयुर्वेद का लाभ उठाएं तथा आयुर्वेद को अपने जीवन में शामिल करें।