भिण्ड कलेक्टर का सख्त निर्देश: सड़कें गिट्टी-अतिक्रमण मुक्त हों, 60 किमी स्पीड लिमिट पर कैमरे लगें, हेलमेट-शराब चेकिंग में सख्ती।

भिण्ड कलेक्टर का सख्त निर्देश: सड़कें गिट्टी-अतिक्रमण मुक्त हों, 60 किमी स्पीड लिमिट पर कैमरे लगें, हेलमेट-शराब चेकिंग में सख्ती।
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर ने साफ कहा कि सड़कों की सुरक्षा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
कलेक्टर ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि सड़क किनारे कहीं गिट्टी डाली नहीं होनी चाहिए। सड़कें पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रहें। वाहनों की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रतिघंटा तय करने के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव भेजा जाए। ओवरस्पीडिंग रोकने हेतु डिटेक्शन कैमरे तत्काल लगवाए जाएं। टू-व्हीलर चालकों पर विशेष निगरानी रखी जाए। सुनिश्चित करें कि कोई मादक पदार्थ सेवन कर वाहन न चलाए और बिना हेलमेट के ट्रैफिक में न दिखे। उल्लंघन पाए जाने पर अधिकतम चालानी कार्रवाई हो।
शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम तेज होगा। इंदिरा गांधी चौराहा, लहार चुंगी चौराहा, सुभाष तिराहा और भारौली तिराहा पर सिग्नल लगाने के टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नगर पालिका भिण्ड को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द चारों जगह सिग्नल स्थापित करवाएं। सड़क की जमीन पर कोई अतिक्रमण न हो और पैदल मार्ग हमेशा साफ रहें।




