No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिये आयोजित 03 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिये आयोजित 03 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न।

भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर  रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय म०प्र० भोपाल से  भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना 2027 से सम्बंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में जनगणना 2027 से संबंधित 03 दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में क्विज टेस्ट, एप के उपयोग एवं डाटा सुरक्षा, प्रगणकों द्वारा परिवारों से सम्पर्क करने की विधि-इनकार, संवेदनशील स्थितियों और शिष्टाचार प्रोटोकॉल, प्रश्न पूछने की विधि को संभालना, जनगणना अवधारणाओं, परिभाषाओं, प्रश्नों और मोबाइल एप्स पर फील्ड प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण वितरण अभ्यास, डेटा संग्रह के लिये प्रगणक और उत्तरदाता के बीच स्थिति-आधारित भूमिका निभायें तथा नमूना ले आउट मानचित्र तैयार करने, डेटा संग्रह और पास के निवास स्थान में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका का अनुभव करने के लिये ग्राम मानपुरा में फील्ड ट्रेनर्स द्वारा फील्ड विजिट किया गया। तत्पश्चात प्रशिक्षण स्थल पर वापिसी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिये आयोजित 03 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 24 मार्च 2026 से शुरू होकर आज दिनांक 26 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण में समस्त ग्रामीण चार्ज के लिये फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण को छोड़कर) प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

a

Related Articles

Back to top button