ताजा ख़बरें
‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में अब संपूर्ण जिले में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित,31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत् खुले रहेंगे।

‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में अब संपूर्ण जिले में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित,31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत् खुले रहेंगे।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, (GAD) मंत्रालय भोपाल के पत्र दिनांक 29 मार्च 2026 के अनुपालन तथा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए, कलेक्टर भिण्ड ने जिला भिण्ड हेतु पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। कैलेंडर वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में ‘महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब संपूर्ण भिण्ड जिले में 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत् खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।