No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ऊमरी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर का किया पर्दाफाश,आरोपी से लगभग 03 लाख रुपये का मसरूका बरामद।

ऊमरी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर का किया पर्दाफाश।आरोपी से लगभग 03 लाख रुपये का मसरूका बरामद ,150 से ज्यादा सीसीटीव्ही फुटेज किये चैक।

भिंड जिले के ऊमरी थाना क्षेत्र के पांडरी रोड स्थित एक सराफा दुकान से दिनांक 20 मार्च को अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने के मंगलसूत्र एवं पेंडल चोरी करने की घटना सामने आई। फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना ऊमरी थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता से लेते हुए भिंड एसपी डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में तथा डीएसपी दीपक तोमर के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस ने ऊमरी से लेकर फिरोजाबाद तक लगभग 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल सहित भगत की गढ़िया चौराहे के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया, किन्तु सख्ती से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया गया। मौके से मोटरसाइकिल, हेलमेट एवं मोबाइल फोन जब्त किया।
आरोपी की निशानदेही पर उसके बंद पड़े ईंट भट्टे (मैनपुरी रोड, सिरसागंज) से चोरी गया माल बरामद किया गया, जिसमें 02 सोने के मंगलसूत्र पेंडल, 02 छोटे सोने के पेंडल कीमती करीब 1,40,000 रुपये शामिल हैं। इसके अतिरिक्त थाना सिटी कोतवाली भिण्ड के अप.क्र. से संबंधित सोने के आभूषण एक मंगलसूत्र का पेंडल, तीन जोडी बाली, एक जोडी बाला, एक ओम भी बरामद किए गए।

आरोपी का अपराध करने का तरीका (Modus Operandi) आरोपी सराफा दुकानों में स्थानीय अनजान व्यक्तियों से पहिचान बनाकर, रिश्तेदार बनकर उनके साथ ग्राहक के रूप में प्रवेश करता था, दुकानदार को बहाने से व्यस्त कर कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। आरोपी पूर्व में ग्राम पंचायत का प्रधान रह चुका है। आरोपी पूर्व में भी विभिन्न जिलों में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 12 आपराधिक प्रकरण एवं भिण्ड जिले के सिटी कोतवाली, थाना ऊमरी में 02 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी (420 भादवि), मारपीट एवं बलवा, गैंगस्टर एक्ट, जुआ एवं अन्य अपराध शामिल हैं।

महत्वपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह थाना प्रभारी ऊमरी, उ.नि. ध्यानेन्द्र सिंह, उ.नि. वैभव तोमर (थाना प्रभारी नयागांव), उ.नि. अतुल भदौरिया (थाना प्रभारी बरोही), सउनि सत्यवीर सिंह, प्र.आर. सोनेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह, प्रमोद पाराशर, त्रिवेन्द्र सिंह, आरक्षक 485 राहुल तोमर, आर. 118 राहुल तोमर, राहुल यादव, शैलेन्द्र सिंह राजावत, विकास चौहान, राहुल शुक्ला, म.आर. अर्चना तोमर तथा वीडीएस सदस्य मो. आजम खान की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button