No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

एक दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन ’शासकीय गांधी महाविद्यालय बालाजी मोहना में आयोजित किया गया।

उद्यमिता जागरूकता शिविर संपन्न।
एक दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन ’शासकीय गांधी महाविद्यालय बालाजी मोहना में आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य धर्म सिंह, डॉ संजय शुक्ला,डॉक्टर अजय द्विवेदी अभिषेक तिवारी डॉक्टर कृष्णकांत एवं आशीष जैन आदि के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश सेडमैप एवं एमएसएमई विभाग द्वारा 16 मार्च 2026 को 11 बजे’ से आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को एमएसएमई विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य धर्म सिंह द्वारा युवाओं को रोजगार अपने हेतु जोड़ दिया और कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में जाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए और दूसरों को रोजगार देने वाले बने।
संजय शुक्ला द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने आसपास के प्रवेश को देखकर हम किन-किन उद्यम व्यवसाय को चयन कर सकते हैं उसके अनुसार हमें अपने उद्यम स्थापना हेतु प्रयास करना चाहिए। अभिषेक तिवारी द्वारा छात्रों को बताया गया कि हम रोजगार देने वाले बने और अपने जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करें। आशीष जैन द्वारा सफल उद्यमी कैसे बने ,सफल विक्रेता कैसे बने आदि पर विस्तृत जानकारी दी।सेडमैप के जिला समन्वयक अश्विनी शर्मा द्वारा बताया गया कि हम किसी वस्तु का मूल्य संवर्धन कैसे किया जा सकता है। एवं जिले में उपलब्ध रॉ मैटेरियल पर आधारित विभिन्न उद्यम व्यवसाय के बारे में जानकारी दी ।एवं भारत सरकार सी विभाग की कौन-कौन सी योजनाएं वर्तमान में संचालित हैं ।उन सभी के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदाय की और कहा युवाओं को उक्त योजना का लाभ लेकर अपने उद्योग को स्थापित करने का प्रयास करें जिससे एक सफल उद्यमी बनाकर जिले का नाम रोशन करें । कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं एवं अतिथि गणों का आभार व्यक्त जिला समन्वयक शर्मा द्वारा किया गया।

a

Related Articles

Back to top button