बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कथावाचक महेश गुरूजी (क्षिप्रेश्वर धाम उज्जैन) की शिव महापुराण कथा 1 अप्रैल से।

बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कथावाचक महेश गुरूजी (क्षिप्रेश्वर धाम उज्जैन) की शिव महापुराण कथा 1 अप्रैल से।
भारत ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के छिप्रेश्वर धाम के कथा वाचक महेश गुरूजी ने उज्जैन जनक्रांति चंबलभूमि साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक प्रदीप सिंह राजावत को जानकारी देते हुए बताया कि भगवान शिव एवं माँ नर्मदा की असीम कृपा से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी “वाराणसी” में “श्री शिव महापुराण कथा” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उन्होंने सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया हैं। कथा का लाइव प्रसारण प्रतिदिन आस्था चैनल पर किया जाएगा। गुरु जी ने बताया कि शिव महापुराण कथा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलेगी, कथा का स्थान – होटल युग रेसिडेंसी, गणेशपुरी कॉलोनी, हैदराबादद गेट, सुसुवाही, बी.एच.यू., वाराणसी (यू.पी.) – 221011 है और
निवेदक :- पं केशव प्रसाद रावत & पुष्पाबाई रावत हैं कथावाचक महेश गुरूजी ने समस्त भक्तों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया है, कथा श्रवण के लिए उज्जैन, भिंड के अलावा देश प्रदेश के कई जिलों से भी महेश गुरुजी के शिष्य बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचेंगे।




