No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

घर में घुसकर मारपीट और जेवर लूटने की सनसनीखेज शिकायत निकली मनगढ़ंत; ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत एवं उनकी टीम ने किया शानदार खुलासा।

घर में घुसकर मारपीट और जेवर लूटने की सनसनीखेज शिकायत निकली मनगढ़ंत; ऊमरी थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत एवं उनकी टीम ने किया शानदार खुलासा।

पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के पर्यवेक्षण में थाना ऊमरी पुलिस द्वारा घर में घुसकर मारपीट और जेवर लूटने की सनसनीखेज शिकायत का पर्दाफाश कर सोने चांदी के जेवरात को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण 23 अप्रैल 2026 को सुबह 08 बजे, ग्राम लहरौली निवासी महिला ने अपने परिजनों के साथ थाना आकर पुलिस को सूचना दी कि आज रात में वह अपने घर पर सो रही थी, ससुर खेत पर सो रहे थे घर के अन्य लोग शादी समारोह में गये हुए थे रात करीब 2 बजे चार नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर घर में घुस आये और उसे उसे बेल्ट से मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने आरोप लगाया कि बदमाश गोदरेज की अलमारी में रखा सोने चांदी का सामान तथा बगल के कमरे में उसकी जिठानी और उसकी सास का रखा सोने चांदी का सामान कीमती करीब 12 लाख रुपये बक्सों के ताले तोड़कर मोबाइल सहित ले गये।पुलिस जांच और खुलासा- घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह द्वारा थाना स्तर पर टीम का गठन कर घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के पहलुओं की जांच की गई। घटनास्थल का निरीक्षण फिंगर प्रिन्ट टीम से कराया गया। पृथम दृष्टया महिला के द्वारा दिये गये बयानों के आधार पर घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। जांच के क्रम में आवेदिका से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। महिला ने स्वीकार किया कि घरेलू झगड़े के कारण उसने चोरी का नाटक रचा था और परिवार की अनुपस्थिति में जेवर खुद ही छिपा दिए थे। पुलिस ने आवेदिका महिला की निशानदेही पर सोने चांदी का सामान कीमती 12 लाख रुपये बरामद कर लिया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला द्वारा की गई रिपोर्ट झूठी पाई गई।महत्वपूर्ण भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक शिव प्रताप सिंह, उ.नि. ध्यानेन्द्र सिंह, उ.नि. मलखान सिंह, थाना प्रभारी नयागांव उ.नि. वैभव तोमर, फिंगर प्रिन्ट उ.नि. मुनेन्द्र राठौर एवं उनकी टीम, प्र.आर. सोनेन्द्र सिंह, आर. राहुल तोमर, म.आर. निधि परमार, वी.डी.एस. मोहम्मद आजम की सराहनीय भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button