No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड जिले में भी दिख रही संकल्प से सुशासन की लहर,अभियान के अंतर्गत 46 हजार 409 आवेदनों का हुआ समाधान।

भिण्ड जिले में भी दिख रही संकल्प से सुशासन की लहर,अभियान के अंतर्गत 46 हजार 409 आवेदनों का हुआ समाधान।

*संकल्प से समाधान” अभियान 31 मार्च 2026 तक होगा आयोजित*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प से सुशासन की लहर भिण्ड जिले में दिख रही है। ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत अब तक 46 हजार 409 आवेदनों का त्वरित निराकरण हो चुका है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा, जिसमें 63 सेवाओं और 40 योजनाओं से लाखों जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। जिले में आयोजित शिविरों ने आमजन की उम्मीदें जगा दी हैं।
अभियान की शुरुआत 12 जनवरी से हुई, जो विकसित मध्यप्रदेश के सपने को साकार करने का माध्यम बनी। ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक शिविर लग रहे हैं। जिले में अब तक आयोजित शिविरों में 48 हजार 715 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें शिविरों के माध्यम से 48 हजार 692 तथा 23 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए। इनमें से 46 हजार 409 का समाधान हो गया है। शेष आवेदनों के समाधान की प्रक्रिया भी जारी है।

*मुख्यमंत्री जी की मंशा पर अमल*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से प्रदेश में स्वराज का मॉडल उभर रहा है। केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। भिण्ड में क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर पर शिविरों ने स्थानीय समस्याओं का जड़ से निपटारा किया है। आवेदन शिकायतें हों या लाभार्थी प्रमाण-पत्र, सबका निराकरण एक छत के नीचे।
शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से संकल्प से समाधान अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का अंतिम चरण 26 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च 2026 तक चलेगा। अभियान के अंतिम चरण अंतर्गत जिला स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शेष समस्त लंबित एवं नवीन आवेदनों का अंतिम निराकरण तथा प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हितलाभ वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

a

Related Articles

Back to top button