No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधालय के शिक्षकों का सम्मान कर प्रोत्साहित करें – कलेक्टर।

अच्छा प्रदर्शन करने वाले विधालय के शिक्षकों का सम्मान कर प्रोत्साहित करें – कलेक्टर।

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और योजनाओं की प्रगति पर गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने छात्रों की अपार आईडी के स्टेटस की बारीकी से पड़ताल की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बनाई जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ सभी को मिले। कम अंकों वाले विद्यार्थियों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उनके अभिभावकों को स्कूल बुलाकर बैठक की जाए। वहीं, अच्छे अंकों से पास होने वाले मेधावियों का सम्मान कर प्रोत्साहित किया जाए, जिससे अन्य बच्चे भी प्रेरित हों। स्कूल भवनों की स्थिति के संबंध में निर्देशित किया गया कि क्षतिग्रस्त बिल्डिंगों की मरम्मत के लिए तत्काल पत्र लिखने के आदेश दिए। जहां-जहां स्कूल परिसर में अतिक्रमण है, वहां संबंधित तहसीलदार को पत्र भेजकर जमीन मुक्त कराने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना प्राथमिकता है। योजनाओं की मॉनिटरिंग तेज करें, ताकि भिण्ड जिले के बच्चे बेहतर भविष्य बना सकें।

a

Related Articles

Back to top button