No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष।

संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष।
युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई
भिंड : मध्य प्रदेश में लंबित राजनीतिक नियुक्तियों का दौर अब तेजी पकड़ता दिख रहा है। राज्य सरकार ने शनिवार को अहम निगमों में नई नियुक्तियों के आदेश जारी करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर को मध्य प्रदेश
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष नियुक्त किया है, बता दें वर्तमान में संजीव कांकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है,पूर्व में कांकर पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री रहे है।
इस नियुक्ति होने के बाद पार्टी के कार्यकताओं में खुशी का माहौल है और इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांकर के निवास पर जाकर उनका माल्यार्पण कर बधाई दी।
भाजपा नेता संजीव कांकर की नियुक्ति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष शिवशंकर समाधिया,आशीष बौहरे,विकास शर्मा,नीरज दुबे ने कांकर को माल्यार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

a

Related Articles

Back to top button