No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिण्ड कलेक्टर ने सीएमएचओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

भिण्ड कलेक्टर ने सीएमएचओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीरेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश।

जिला कलेक्टर ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्टाफ की उपस्थिति, दायित्वों और दवा भंडारण की स्थिति की विस्तार से पड़ताल की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर आपके कार्यालय में स्टाफ ज्यादा है, तो इन्हें ब्लॉक लेवल अस्पतालों में भेजकर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करें।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सबसे पहले स्टाफ रजिस्टर चेक कर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की हाजिरी ली और उनके दैनिक कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने दवा भंडार कक्ष का अवलोकन किया। दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक रजिस्टर की जांच कर कहा कि स्टॉक में जो दवाएं हैं वो वितरण करने के लिए हैं, इसलिए दवाओं का समय पर और सही वितरण सुनिश्चित हो।

जिले में डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस पर तत्काल कार्रवाई हो। टीकाकरण अभियान चलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीरेबीज वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिए।

नागरिकों को जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करें कि डॉग बाइट हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

a

Related Articles

Back to top button