No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

राहुल भदौरिया के नेतृत्व में करीब 2000 बाइकों के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

राहुल भदौरिया के नेतृत्व में करीब 2000 बाइकों के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा।

प्रदीप राजावत भिंड/भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा से संभावित विधानसभा प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता राहुल सिंह भदौरिया के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक विशाल बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई। राहुल सिंह भदौरिया के नेतृत्व में निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल हुए और यह तिरंगा यात्रा गैर राजनीतिक रही।
राहुल भदौरिया के बताएं अनुसार एवं लोगों के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा में करीब 2000 बाइकों के साथ करीब 4000 लोगों ने भाग लिया।
बाइक तिरंगा यात्रा मेहगांव के डिग्री कॉलेज से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग बाजार होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची, जहां राहुल भदौरिया ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया। जनक्रांति 24 न्यूज के लिए भिंड से प्रदीप राजावत की रिपोर्ट।

a

Related Articles

Back to top button