No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

डाकघरों के आधार केंद्रों में 08 एवं 09 मई को चलाया जाएगा विशेष महा-अभियान।

डाकघरों के आधार केंद्रों में 08 एवं 09 मई को चलाया जाएगा विशेष महा-अभियान।

अधीक्षक डाकघर मुरैना ने बताया है कि मुरैना संभाग के डाकघरों के आधार केंद्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक आदि कार्य करवाने हेतु दिनांक 08 मई 2026 एवं 09 मई 2026 को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 08 मई 2026 एवं 09 मई 2026 को विशेष अभियान के तहत सभी आधार सेंटर प्रातः 08:00 बजे से सायं 06 बजे तक कार्य करेंगे, प्रधान डाकघरों में सायंकाल 08:00 बजे तक कार्य करेंगे। अतः अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र में आकर इस सुविधा का लाभ उठायें।मुरैना संभाग अंतर्गत मुरैना एवं भिण्ड प्रधान डाकघर के अतिरिक्त अम्बाह, पोरसा, बानमोर, कैलारस, सबलगढ़, जौरा, गोहद, मेहगांव, लहार उपडाकघर एवं परागांव, भदाकुर शाखा डाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेट अभियान चलाया जा रहा है।

a

Related Articles

Back to top button