ताजा ख़बरें
जिला चिकित्सालय भिण्ड में दिनांक 14 मई को लगने वाला दिव्यांगता बोर्ड निरस्त।

जिला चिकित्सालय भिण्ड में दिनांक 14 मई को लगने वाला दिव्यांगता बोर्ड निरस्त।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय भिण्ड द्वारा सामान्य जनहित में अवगत कराया गया है कि कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिला चिकित्सालय भिण्ड के विषय विशेषज्ञ की ड्यूटी दिनांक 14 मई 2026 को मेडीकल परीक्षण हेतु पुलिस लाईन भिण्ड में लगाई है। जिस कारण दिनांक 14 मई 2026 को जिला चिकित्सालय भिण्ड में आयोजित होने वाला दिव्यांगता मूल्यांकन बोर्ड का संचालन संभव नहीं है। विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित दिनांक 14 मई 2026 के दिव्यांगता बोर्ड को निरस्त किया जाता है।




