No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

फूप में आयोजित जन-विश्वास शिविर में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

फूप में आयोजित जन-विश्वास शिविर में कलेक्टर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

*28 आवेदन प्राप्त, 14 आवेदनों का मौके पर निराकरण, 60 लोगों को मिला स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आज नगर परिषद फूप के शासकीय महाविद्यालय में जनसंवाद एवं समाधान शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर भिण्ड ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, लोकसेवा प्रबंधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगर पालिका से संबंधित कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 14 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। जन-विश्वास शिविर अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाईयां भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही शिविर के दौरान 11 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 33 व्यक्तियों का एक्सरे भी किया गया।

शिविर के दौरान कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित पोषण अभियान के तहत सेम और मेम बच्चों की माताओं को पोषण डलिया तथा पौधों का वितरण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एसडीएम भिण्ड, नगर परिषद फूप अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

*जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने किया ग्राम समन्ना और बरही का भ्रमण*

जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने ग्राम समन्ना और बरही का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने समन्ना के आंगनवाड़ी केंद्र में चटाई और पक्की फर्श की व्यवस्था तथा शौचालय की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने समन्ना पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया तथा शासकीय योजनाओं का 100 प्रतिशत सैचुरेशन किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों की सुविधा के लिए शासकीय योजनाओं की एक पुस्तिका छपवा कर समस्त पंचायत भवनों में रखी जाए। उन्होंने समन्ना ग्राम में आवास योजना, पेंशन योजना, संबल पंजीयन, समग्र पंजीयन, पीएम किसान ई-केवाईसी, आधार त्रुटि सुधार, जन्म/मृत्यु प्रमाणन, विवाह पंजीयन, इत्यादि की जानकारी भी प्राप्त की।

कलेक्टर ने बरही में ग्राम पंचायत भवन का अवलोकन किया और फर्श निर्माण कार्य की जांच तीन दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र नं 2 बरही और पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल का भी निरीक्षण किया। ग्रामवासियों द्वारा बच्चों के लिए खेल मैदान की आवश्यकता बताए जाने पर कलेक्टर ने उपलब्ध विकल्पों का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

a

Related Articles

Back to top button