कलेक्टर ने पर्यवेक्षक सेक्टर चौम्हों ममता परमार को किया निलंबित।

कलेक्टर ने पर्यवेक्षक सेक्टर चौम्हों ममता परमार को किया निलंबित।
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पदीय कर्तव्यों को भलीभांति न निभाये जाने के कारण पर्यवेक्षक सेक्टर चौम्हों एकीकृत बाल विकास परियोजना अटेर ममता परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान सेक्टर चौम्हों विकास खण्ड अटेर के अन्तर्गत संचालित अहरोली काली तथा बूढ़नपुर आंगनबाड़ी केन्द्र बंद पाये गये। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि ममता परमार पर्यवेक्षक सेक्टर चौम्हों एकीकृत बाल विकास परियोजना अटेर के द्वारा चौम्हों सेक्टर के अन्तर्गत आने वाली आगबाड़ियों का निरीक्षण आदि का कार्य भलीभांति न किया जाकर अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरती जा रही है।अतः उपरोक्तानुसार ममता परमार को अपने पदीय कर्तव्यों का भलीभांति न निभाये जाने के कारण ममता परमार पर्यवेक्षक सेक्टर चौम्हों एकीकृत बाल विकास परियोजना अटेर को म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम में निहित प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि ममता परमार का मुख्यालय म.बा.वि. कार्यालय जिला भिण्ड नियत किया जाता है। ममता परमार को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होगा।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




