No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित,”मेरे सपनों का भारत” विषय पर गत दिवस हुई थी रंगोली प्रतियोगिता

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता हुई आयोजित,”मेरे सपनों का भारत” विषय पर गत दिवस हुई थी रंगोली प्रतियोगिता

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संस्था के छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र/छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, युवा ऊर्जा, डिजिटल भारत, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत सहित सपनों का भारत का वर्णन किया।

इसी प्रकार सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत गत दिवस शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भिण्ड में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें संस्था के छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए छात्राओं को आवश्यक सामग्री संस्था से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।

छात्र/छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री जनधन योजना, डिजिटल भारत, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत सहित भारत के भविष्य की तस्वीर का खूबसूरत चित्रण किया।

प्रतियोगिता का आरम्भ संस्था के प्राचार्य बी.डी. पुरोहित द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में संस्था के आशीष शर्मा वरिष्ठ व्याख्याता, प्रियंका चौहान, हेमलता परिहार, बृजेन्द्र बाजपेई, पृथ्वीराज सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

a

Related Articles

Back to top button