No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

70वीं शालेय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता भिण्ड में होगी आयोजित

70वीं शालेय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता भिण्ड में होगी आयोजित

*6 से 10 अक्टूबर तक खेली जाएंगी स्पर्धाएं*

*कलेक्टर की अध्यक्षता में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न*

70वीं शालेय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भिण्ड में किया जाएगा जिसकी 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिका स्पर्धाएं 6 से 10 अक्टूबर तक खेली जाएंगी। कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई।
कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल, कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई और शौचालय व्यवस्था, बच्चों के ठहरने और आवागमन, विजेताओं के लिए मेडल/ट्राफी तथा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिभागियों और खेल अधिकारियों के ठहरने के लिए साफ-सुथरे कक्ष और आवागमन के लिए स्कूल बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में बच्चे रुकेंगे, वे सभी स्कूल संचालक अपने स्कूल की साफ-सफाई कराएं। उन्होंने प्रतियोगिता ग्राउंड की साफ-सफाई करने नगर पालिका भिण्ड को निर्देश दिए। साथ ही खिलाड़ियों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रतियोगिता स्थल पर स्वास्थ्य दल को उपस्थित रहने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने अवगत कराया कि 70वां शालेय राज्य स्तरीय कबड्डी बालक/बालिका आयु वर्ग 17 वर्ष की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. क्र-01 भिण्ड एवं संदीपनी उ.मा.वि.क्र. 2 भिण्ड के मैदान में आयोजित होगा।बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम भिण्ड, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

a

Related Articles

Back to top button