No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

एक स्विच दबाकर सिंचाई कर रहे ग्राम आंतों के कृषक रामकुमार

 

*किसानों की जिंदगी आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार*

*हर खेत, हर किसान के लिए उजाला*

*एक स्विच दबाकर सिंचाई कर रहे ग्राम आंतों के कृषक रामकुमार*

भिण्ड जिले के ग्राम आंतों के किसान रामकुमार सिंह चौहान की ज़िंदगी में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना ने नई रोशनी भर दी है। इस योजना के तहत उनके खेतों में लगे सोलर ऊर्जा पंप ने सिंचाई की पुरानी समस्याओं को हमेशा के लिए खत्म कर दिया है। खेतों में पानी की बड़ी समस्या अब दूर हो गई है।प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत उनके खेत में लगाए गए सौर ऊर्जा प्लेट (सोलर पंप) से अब एक स्विच दबाने से ही सिंचाई संभव हो रही है। चौहान ने बताया कि पहले बिजली की भारी कमी के कारण सिंचाई में बाधा आती थी, लेकिन सोलर पंप लगने के बाद सभी समस्याओं का समाधान हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे किसानों के लिए वरदान बताया। यह योजना मध्य प्रदेश में पीएम-कुसुम (बी) के तहत लागू की गई है और किसानों को 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।ग्राम आंतों के किसान रामकुमार सिंह चौहान पहले अपने खेतों में सिंचाई के लिए बिजली की अनियमित आपूर्ति से बहुत परेशान रहते थे। बिजली की कटौती और डीजल पंपों की बढ़ती लागत ने उनकी खेती को महंगा बना दिया था। लेकिन जब से उन्होंने प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत अपने खेत में 50 हजार रुपए अंशदान तथा शेष शासकीय सब्सिडी से रोटोमेग का 05 एचपी का सोलर ऊर्जा पंप लगवाया है, उनकी सारी समस्याएं दूर हो गई हैं।प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना मूल रूप से मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे 24 जनवरी 2025 को केंद्र सरकार की पीएम कुसुम योजना के साथ जोड़कर लागू किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती, स्थायी और बिजली की अनिश्चितता से मुक्त ऊर्जा उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि किसान अब ग्रिड बिजली की अनिश्चित आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहते। सोलर ऊर्जा एक स्वच्छ और नवीकरणीय स्रोत है। किसान ऑनलाइन पोर्टल https://cmsolarpump.mp.gov.in/ के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

a

Related Articles

Back to top button