No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

भिंड की बेटी वैभवी राजावत का राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयन

भिंड की बेटी वैभवी राजावत का राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयन

*मध्यप्रदेश की अंडर-14 टीम के प्लेइंग फाइव में जगह बनाई, विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व..*

भिंड जिले के लहार, हीरापुरा की होनहार एवं प्रतिभावान बास्केटबॉल खिलाड़ी वैभवी सिंह राजावत ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वैभवी का चयन 51वीं सब-जूनियर अंडर-14 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है। विशेष बात यह है कि वैभवी का चयन टीम के प्लेइंग फाइव में हुआ है।राष्ट्रीय चैंपियनशिप 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में वैभवी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भिंड जिले के लहार, हीरापुरा गांव से ताल्लुक रखने वाली वैभवी वर्तमान में ग्वालियर में निवास करती हैं। वह डॉ. अखिलेश सिंह एवं डॉ. कुसुम सिंह की पुत्री हैं। कम उम्र में ही वैभवी ने बास्केटबॉल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, लगन और निरंतर मेहनत से अलग पहचान बनाई है।वैभवी की खेल प्रतिभा को हाल ही में एक और महत्वपूर्ण सम्मान मिला, जब उन्हें “गालव उत्कृष्ट खेल रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। लगातार मिल रही इन उपलब्धियों से उनके परिवार के साथ-साथ लहार, हीरापुरा एवं पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
वैभवी के मध्य प्रदेश की टीम में चयन पर परिजनों, ग्रामीणों, खेलप्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वैभवी राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार खेल प्रदर्शन से मध्य प्रदेश, ग्वालियर और अपने गांव लहार, हीरापुरा का नाम रोशन करेंगी।

a

Related Articles

Back to top button