जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत आज गोहद के ग्रामों में ट्रान्जिट बॉक एवं जमीनी स्तर पर किया गया निरीक्षण।

जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान के तहत आज गोहद के ग्रामों में ट्रान्जिट बॉक एवं जमीनी स्तर पर किया गया निरीक्षण।
भिण्ड में PM JANMAN एवं DJ-JGUA जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ गोहद की सहरिया बसाहटों में हेल्थ कैंप, पोषण आहार एवं जन्मदिन उत्सव के साथ शुरुआत हुई। भिण्ड कलेक्टर के निर्देश पर जनजातीय वर्ग के लिए संचालित शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता हेतु 18 से 25 मई 2026 तक राष्ट्रव्यापी “जन भागीदारी – सबसे दूर सबसे पहले” अभियान चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 20 मई 2026 को अभियान की मुख्य गतिविधियों में ट्रान्जिट बॉक की गई एवं जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया गया, जिसमें गोहद के ग्राम मातादीन का पुरा, आशाराम का पुरा, अलकुआ का पुरा, गुरीखा, टैटोन, डांग आदि ग्रामों में की गई तथा सामान्य जन हेतु जनसुनवाई दिनांक 21 मई 2026 से दिनांक 23 मई 2026 तक की जावेगी। आमजन से जनसंम्पर्क कर सूचना दी गई। इस दौरान भृमण प्रभारी मंण्डल संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग आर.एन. दोहरे, योजना नोडल रिषभ शर्मा शिक्षक, सहायक नोडल अधिकारी सुरेश कुमार लोहिया, बृजेश मौर्य आदि उपस्थित रहे तथा साथ ही स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, जनपद पंचायत गोहद के कर्मचारी द्वारा साथ में उपस्थित रहकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।




