भिंड में परिवहन आयुक्त के निर्देशन में परिवहन विभाग की अब तक 24 ट्रैक्टर ट्रालियों एवं डंपरों पर कार्रवाई।

भिंड में परिवहन आयुक्त के निर्देशन में परिवहन विभाग की अब तक 24 ट्रैक्टर ट्रालियों एवं डंपरों पर कार्रवाई।
भिंड में उच्चतम न्यायालय के दिए आदेश के तारतम्य में परिवहन आयुक्त के निर्देशन में परिवहन विभाग के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान में खनिज विभाग, ट्राफिक पुलिस आदि के साथ विभिन्न स्थानों
पर चेकिंग अभियान चलाया। इस संयुक्त अभियान में अभी तक लगभग 24 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं डंपरों को बिना नंबर प्लेट एवं अन्य परमिट – फिटनेस आदि कमियों में जब्त कर सुरतार्थ विभिन्न थानों देहात
सिटी कोतवाली, मौ, नयागांव, फूप आदि में रखा गया है। कार्यवाही में 6 टेक्टर जिन्हें अवैध रेत का परिवहन करते पाया गया उन पर कारवाई हेतु खनिज विभाग को पत्र लिखा गया है। मोटरयान अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 75000 का राजस्व भी उक्त कार्यवाही में वसूला गया है। वाहनों पर अवैध रेत परिवहन एवं बिना नंबर प्लेट के संचालित वाहनों पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
इस संयुक्त कार्यवाही में लगभग 30 ट्रॉलियों पर रेडियम चस्पा किए गए, साथ ही जो वाहन कृषि एवं घरेलू कार्यों में लगे थे उनपर नंबर अंकित कर नंबर प्लेट लगवाने हेतु समझाइश दी गई।




