No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों को एसडीएम ने पकड़ा रॉयल्टी में दर्ज नंबर प्लेट ट्रैक्टर पर नहीं मिली।ट्रैक्टर ट्रालियों में निर्धारित मात्रा से कहीं ज्यादा भारी थी रेत।

ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों को एसडीएम ने पकड़ा रॉयल्टी में दर्ज नंबर प्लेट ट्रैक्टर पर नहीं मिली।ट्रैक्टर ट्रालियों में निर्धारित मात्रा से कहीं ज्यादा भारी थी रेत।

लहार/एसडीएम विजय यादव के द्वारा गौरई थाना रौन के पास मुख्य मार्ग पर ओवरलोड भरे हुए रेत के दो ट्रैक्टर पकड़े ट्रैक्टर चालकों ने पकड़े जाने पर रॉयल्टी दिखाई रॉयल्टी की जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि उसमें दर्ज किलोमीटर एवं नंबर प्लेट एवं ट्रांसपोर्टएशन रूट में भिन्नता थी वहीं दूसरी ओर जहां तीन घन मीटर रेत अधिकतम एक ट्रैक्टर में होनी चाहिए वहां उसके विरुद्ध लगभग 6 से 8 घन मीटर रेत से भरे हए ट्रैक्टर ओवरलोड एवं अत्यधिक स्पीड में रोड पर जाता हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी को दिखे एसडीएम विजय सिंह यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों को रोन थाने की सुपुर्दगी में रखवाया एवं खनिज एक्ट के तहत जुर्माने की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है..
यहां उल्लेख करना आवश्यक होगा कि अनुभागीय दंडाधिकारी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई संचालित होने से जहां संपूर्ण लहार क्षेत्र के मुख्य हाइवे पर लगभग शांति दिखाई पड़ती है जिससे सड़क पर निकलने वाले रहगीरों, दो पहिया चार पहिया वहनों की दुर्घटनाओं में भी कमी हुई है तो वहीं जिले के अन्य अनुभागों की सड़कों की हालात यह है की ओवरलोड ट्रैक्टरों एवं डंपरों के चलने से लगातार दुर्घटनायें एवं रहगीरों की जान खतरे में बनी रहती है।

a

Related Articles

Back to top button