No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,अभ्यर्थियों द्वारा 30 जून तक की जा सकेगी चॉइस फिलिंग।

शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ,अभ्यर्थियों द्वारा 30 जून तक की जा सकेगी चॉइस फिलिंग।

*संस्था में 16 व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध है*

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया है कि सत्र 2026-27 हेतु शासकीय आईटीआई भिण्ड में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दिनांक 26 मई 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं तथा अभ्यर्थियों द्वारा चॉइस फिलिंग 1 जून से 30 जून 2026 तक की जा सकेगी। संस्था में इस वर्ष कुल 16 व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल https://mpiticounseling.co.in एवं https://dsd.mp.gov.in
के माध्यम से स्वयं के मोबाइल, कंप्यूटर अथवा एमपी ऑनलाइन/ऑनलाइन सहायता केंद्र के माध्यम से पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं।
आईटीआई भिण्ड के प्राचार्य संतोष कुमार चौहान ने बताया कि संस्था में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
अनुभवी प्रशिक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यार्थी रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में आईटीआई भिण्ड में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी शासकीय आईटीआई भिण्ड में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

a

Related Articles

Back to top button