No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

गौरी तालाब की जलकुम्भी निकालने हेतु सहयोग प्रदान करें, सीएमओ भिण्ड ने समस्त स्वयंसेवी संगठन से की अपील।

गौरी तालाब की जलकुम्भी निकालने हेतु सहयोग प्रदान करें, सीएमओ भिण्ड ने समस्त स्वयंसेवी संगठन से की अपील।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद भिण्ड ने बताया है कि कलेक्टर भिण्ड के निर्देशानुसार आज सुबह 09:00 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भिण्ड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ सम्पूर्ण गौरी तालाब का निरीक्षण किया गया। जिसमें सम्पूर्ण गौरी तालाब से जलकुम्भी निकालने हेतु ई-टेण्डर के माध्यम से 20 लाख का टेण्डर किया गया था। जिसमें विष्णु नेटवर्क एण्ड इंजीनियरिंग वर्क्स भिण्ड द्वारा 15 लाख 33 हजार 400 रूपये में सम्पूर्ण गौरी तालाब हेतु जलकुम्भी निकालने हेतु टेण्डर प्राप्त हुआ। निरीक्षण दौरान 15 दिवस के भीतर पूरी जलकुम्भी निकालने हेतु संबंधित फर्म द्वारा बोला गया।
नगर के समस्त स्वयंसेवी संगठन से अपील की जाती है कि गौरी तालाब की जलकुम्भी निकालने अपना अतिरिक्त सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

a

Related Articles

Back to top button