थाना थाना अमायन पुलिस द्वारा 15 पेटी देशी शराव मय वाहन (कार) को किया गया जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

थाना थाना अमायन पुलिस द्वारा 15 पेटी देशी शराव मय वाहन (कार) को किया गया जप्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार ।
थाना अमायन अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 को एक कार से 15 से पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई। आरोपियो के विरुध्द अपराध क्र0 27/26 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा (भा.पु. से) के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में अवैध शराब, नशा मुक्ति अभियान के विरूध्द गतिविधियो पर चलाये जा रहे अभियान में अमायन पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 15.06.26 को मुखबिर की सूचना पर से एक स्विफ्ट कार को घेरकर पकडा कार को चौक किया तो उसमे 15 पेटी देशी मदिरा प्लेन की पाई गई चालक के पास शराब लाने व ले जाने के संबंध में कोई बैध लायसेंस न होने से सफेद रंग की स्विफ्ट वीडीआई कार MP06CA4021 में देशी मदिरा प्लेन की 15 देशी मदिरा प्लेन कुल मात्रा 135 लीटर मय कार के जप्त की गई कुल मशरूका कीमती 5 लाख रुपये अवैध रूप से पाई जाने से आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबाकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय होने स्विफ्ट कार को मय शराब के जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सराहनीय भूमिकाः – उनि. गिरीश शर्मा थाना प्रभारी अमायन, प्रआर. योगेन्द्र, प्रआर. कृपाराम, आर. धर्मेन्द्र, आर.62 अजय यादव, आर. 655 अभिमन्यु तोमर की सराहनीय भूमिका रही।




