No Slide Found In Slider.
Breaking News

चर्चित कल्यानपुरा हत्या कांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ग्राम कल्यानपुरा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम ।

सनसनीखेज कल्यानपुरा हत्या का खुलासा कर, घटना के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

चर्चित कल्यानपुरा कांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

ग्राम कल्यानपुरा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम ।

07 आरोपियों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम।

मुख्य आरोपी महिला मित्र के घर ठहरकर करता था रैकी।

उक्त घटना में पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा घोषित था 30,000 रुपये का ईनाम।

सभी आरोपी शातिर बदमाश जिन पर चोरी एव अन्य गम्भीर अपराध है दर्ज।

गठित S.I.T. टीम द्वारा लगभग 150 सदिग्ध लोगों से की गई पूछताछ ।

अनुसंधान के दौरान 500 से अधिक लोगों के तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर संदिग्ध को चिन्हित किया गया।

100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरें की फुटेज को किया गया चैक।

दिनांक 14-15 अप्रैल 2025 की रात्रि फरियादी निवासी ग्राम कल्याणपुरा अपने मकान के अन्दर व उसकी पत्नि सुशीला मकान की छत पर अकेले सो रहे थे। फरियादी सुबह करीब 04.30 बजे उठकर ऊपर छत पर गये तो उसने देखा कि उसकी पत्नी लोहे की खटिया पर उल्टे मुंह लेटी हुई मिली उसे आवाज देकर हिलाकर देखा लेकिन कोई हरकत ना होने पर पता चला की मृत्यु हो चुकी है तथा ऊपर कमरे का ताला टूटा हुआ था व गेट खुला हुआ था तथा बक्सों में रखा सामान बिखरा हुआ पडा था। अज्ञात आरोपी फरियादी की पत्नि की हत्या कर घर में रखे जेवरात चोरी कर ले गये थे। उक्त घटना पर थाना देहात भिण्ड में अप०क्रं0 208/25 धारा-103 (1), 331 (8), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना का पुलिस टीम द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया था मौके पर वरिष्ठ अधिकारीगणों के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम, सायबर टीम, फिंगर प्रिंट टीम, डॉग स्क्वॉड टीम ने घटनास्थल पर पहुंच गहनता से निरीक्षण किया व साक्ष्य संकलित किये गए।

उक्त घटना को गम्भीरता पूर्वक लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी अटेर रविन्द्र वास्कले के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था उक्त एसआईटी टीम द्वारा अपराध की बारीकी से विवेचना कर हत्या का खुलासा करने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए व मामला 14 माह पुराना होने से प्रकरण का शीघ्र अतिशीघ्र खुलासा करने के लिये पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। उक्त अपराध की विवेचना में आए तथ्यों के आधार, स्थानीय मुखबिर, तथा तकनीकि साक्ष्यों के माध्यम से घटना के सम्बन्ध में संदिग्ध व्यक्ति को दिनांक 17.06.2026 को ग्राम देहरा से अभिरक्षा में लेकर वारीकी से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया गया आरोपी द्वारा अपने सभी साथियों के द्वारा चोरी कर महिला की मुँह दवाकर हत्या
कर दी गई थी। विधिवत मेमोरेण्डम अनुसार उसके घर मुरैना से घटना में चोरी का माल वरामद किया गया। शेष 06 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

जप्त मशरूका: 01 जोडी सोने की झुमकी, 01 जोडी कानों की वाली, 01 सोने की अगूंठी, 01 नाक की वाली, 03 चाँदी की विछिया, कुल मशरूका लगभग कीमती 2,50,000/- रूपये।

सराहनीय भूमिकाः नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत, निरीक्षक शिवप्रताप सिह राजावत, निरीक्षक मुकेश शाक्य, उनि. अजय यादव, उनि. वैभव तौमर, उनि. अतुल भदौरिया, उनि. मुनेन्द्र सिंह राठौर, उनि. रत्ना जैन, उनि. विजय सउनि. सत्यवीर सिंह प्रआर. उमेश परमार, प्रआर सतेन्द्र यादव, प्रआर. प्रमोद पाराशर, प्रआर आशीष तिवारी, प्रआर. गुरुदास सोही, प्रआर. मनीष भदौरिया, प्रआर. राकेश तोमर, प्रआर. अजय वघेल, आर. आनंद दीक्षित, आर. राहुल यादव, आर. प्रशांत नरवरिया, आर. ज्ञानेन्द्र, आर. कमल तोमर, आर. अजीत, आर. फिरोज, मआर अपर्णा, आर. राजेश राठौर, आर.चा. विशाल सोनी, आर.चा. अनिल शर्मा, आर.चा. शिवप्रताप की सराहनीय भूमिका रही।

a

Related Articles

Back to top button