No Slide Found In Slider.
ताजा ख़बरें

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक ने शा. प्राथ.वि. दीनपुरा एवं शा.मा.वि. दीनपुरा भिण्ड का किया निरीक्षण।

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक ने शा. प्राथ.वि. दीनपुरा एवं शा.मा.वि. दीनपुरा भिण्ड का किया निरीक्षण।

*अनुशासनहीनता, पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते चार लोगों को दिया नोटिस*

कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में आज प्रातः 11 बजे डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक महेन्द्र सिंह सौजन्या एवं ए.पी.सी. (ई.एण्ड.आर.) रन्धौर सिंह यादव द्वारा कार्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र भिण्ड, अन्तर्गत शासकीय प्राथ.वि. दीनपुरा एवं शासकीय मा.वि. दीनपुरा भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित गतिविधियों अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान शासकीय मा.वि. दीनपुरा में छात्र उपस्थिति संख्या शून्य पाई गई, दिनांक 22 जून 2026 को 12 छात्र उपस्थित होना पाया गया, एम.डी.एम. संबंधित किसी भी प्रकार का अभिलेख नहीं मिला। शिक्षकों के द्वारा उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास नहीं किया गया है, पालकों से सम्पर्क भी नहीं किया गया न ही पालक सम्पर्क पंजी का संधारण किया गया तथा शाला समय-सारणी का संधारण नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज किये जाने हेतु कोई उपकरण मौजूद नहीं मिले। शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित नहीं की गई है। शाला परिसर के आसपास झाड़ियाँ होने से बच्चों द्वारा शौचालय का उपयोग नहीं किया जाना पाया गया साथ ही अपार आईडी का निर्माण शत् प्रतिशत पूर्ण होना नहीं पाया गया। उक्त स्थिति को देखते हुये उदय सिंह यादव प्रभारी प्रधानाध्यापक, भारती सिंह मा.शि. को उनके द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता, पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। इसी क्रम में शासकीय प्रा.वि. दीनपुरा भिण्ड में छात्र उपस्थिति संख्या मात्र 02 पाई गई। एम.डी.एम. संबंधित किसी भी प्रकार का अभिलेख नहीं मिला। शिक्षकों के द्वारा उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रयास नहीं किया गया। पालकों से सम्पर्क भी नहीं किया गया न ही पालक सम्पर्क पंजी का संधारण किया गया है। विद्यालय से संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज किये जाने हेतु कोई उपकरण मौजूद नहीं मिले। इसके अतिरिक्त शाला की समय सारणी, शाला प्रबंधन समिति की बैठक एवं परिसर में उपलब्ध भवन जीर्ण-शीर्ण होने के पश्चात उक्त भवन में शाला संचालित पाया गया जबकी बी.आर.सी.सी. द्वारा वर्षा के मौसम उक्त भवन में शाला संचालित नहीं करने हेतु पत्र जारी किया गया है। शौचालय की स्थिति ठीक नहीं पाया गया साथ ही अपार आईडी का निर्माण शत् प्रतिशत पूर्ण होना नहीं पाया गया। अपने कार्य के प्रति विपरीत स्थिति को देखकर प्रतिभा चौहान प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रा.शि. सविता गौर को उक्त कार्य के प्रति अनुशासनहीनता, पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता के चलते कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये हैं। जारी कारण बताओ सूचना पत्र में अपना स्पष्टीकरण समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने अथवा संतोषजनक न होने की स्थिति में सम्बंधितों के विरूद्ध एकपक्षीय
कार्यवाही की जावेगी। शालाओं में संचालित की जा रही गतिविधियों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार का कार्य के प्रति उदासीनता, अनुशासनहीनता, लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगा।

a

Related Articles

Back to top button