ताजा ख़बरें
युवा संगम रोजगार मेला में 122 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन।

युवा संगम रोजगार मेला में 122 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन भिण्ड एवं जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड, आई०टी०आई० भिण्ड तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड के द्वारा युवा संगम (रोजगार मेला, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन आज शासकीय एम०जे०एस० महाविद्यालय भिण्ड में किया गया। युवा संगम रोजगार मेले में कुल 153 आकांक्षी युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें 06 कम्पनियों के द्वारा 122 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया।




